मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी समारोह के दौरान उनके सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के शताब्दी आयोजनों में सरकार के सहयोग, गौ-संरक्षण, देसी नस्ल के पशुपालन और सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़े प्रयासों का भी उल्लेख किया।
