Aron News in Hindi

आरोन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो दिन से चल रहा धरना खत्म

आरोन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो दिन से चल रहा धरना खत्म

गुना जिले के आरोन के वरवटपुरा क्षेत्र में कथित अतिक्रमण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज की ओर से चल रहा दो दिवसीय धरना प्रशासन की कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। प्रशासन ने कथित अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की और लोगों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।