1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. तापसी के घर पड़ा छापा तो ब्वॉयफ्रेंड ने मंत्री से कहा, आप कुछ कीजिए; रिजीजू ने दिया ये जवाब…

तापसी के घर पड़ा छापा तो ब्वॉयफ्रेंड ने मंत्री से कहा, आप कुछ कीजिए; रिजीजू ने दिया ये जवाब…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तापसी के घर पड़ा छापा तो ब्वॉयफ्रेंड ने मंत्री से कहा, आप कुछ कीजिए; रिजीजू ने दिया ये जवाब…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

मुंबई : बॅालीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और जाने- माने निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं । आयकर विभाग के मुताबिक दोनों ने करोड़ों की टैक्स चोरी की है, जिसके चलते उनके घर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है । इसी बीच तापसी के बॅायफ्रेंड माथिअस बो ने खेल मंत्री किरण रिजिजू को ट्वीट कर मदद की अपील की है ।

बता दें कि माथिअस बो बैडमिंटन कोच है । उन्होंने किरण रिजिजू को टैग करते हुए लिखा, ‘भारत का पहली बार मैं बतौर कोच प्रतिनिधित्व कर रहा हूं । इस बीच तापसी के पिता माता-पिता जबरदस्त तनाव में है और मैं इस समय सदमे में हूं । मैं बतौर कोच पहली बार कुछ जबरदस्त एथलीट के साथ हूं । किरण रिजिजू जी कृपया कर कुछ करिए ।’

जिस पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ‘भारत की धरती का कानून सर्वोच्च है और हमें उसका पालन करना पड़ेगा जो कुछ भी हो रहा है, वह आपके और मेरे मामले से बहुत आगे हैं । हमें अपना कर्तव्य करते रहना चाहिए । भारतीय खेल के लिए यही सबसे अच्छा रहेगा ।’

बता दें कि अभिनेत्री तापसी पन्नू पर टैक्स चोरी करने के आरोप लगे हैं । दरअसल तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के मामले में वित्तीय अनियमितता पाई गई है। जिसके चलते आयकर विभाग ने उनके यहां रेड मारी है । आपको बताते चलें कि आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान एक्ट्रेस तापसी पन्नू के नाम पर 5 करोड़ की कैश रिसिप्ट रिकवर हुई है, जिसकी जांच की जा रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...