ग्वालियरः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सिंधिया ने देश की राजनीति और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया।
आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और यह कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सिंधिया ने यह भी कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लक्ष्य से कोई भी गुमराह नहीं कर सकता। उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी से जुड़ने के लिए सभी का स्वागत है। वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सिंधिया ने दावा किया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है।