1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुहाना खान इस अंदाज में आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

सुहाना खान इस अंदाज में आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुहाना खान इस अंदाज में आई नजर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया, देखें

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई हुई हैं। अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर सुहाना खान हमेशा चर्चा में रहती हैं।

सुहाना खान का स्टाइल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। खास बात तो यह है कि सुहाना खान एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

वही, इन दिनों शाहरुख खान और उनकी फैमिली दुबई में हैं। आईपीएल मैचों में इंजॉय करने के साथ ही शाहरुख के घर वाले दुबई में वैसे भी मजे कर रहे हैं। सुहाना दुबई जाने के बाद इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि स्टार किड्स अभी दुबई में फन कर रहे हैं।

अब सुहाना खान की एक सैलून से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सुहाना मेकओवर करवा रही हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि सुहाना खान हेयर कट करवा रही हैं और नेल्स मेकओवर करवा रही हैं। आप देख सकते हैं कि सुहाना जिस सैलून में गई हैं, वो सेलून भी काफी लग्जरी नज़र आ रहा है। इन तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्टार किड्स किस तरह की लाइफ स्टाइल फॉलो करते हैं।

सुहाना ने सैलून जाने के बाद नए लुक में अपनी तस्वीर शेयर की है। सुहाना सैलून में वाइट जंपसूट में नज़र आ रही हैं, इसके बाद सुहाना ने पोस्ट मेकओवर लुक की फोटो शेयर की है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुहाना खान अपने ग्लैमरल लुक्स को लेकर इतनी चर्चा में आईं हों। इससे पहले भी वह अपनी फोटो और वीडियो को लेकर खूब सुर्खियों में थीं। स्टार किड्स की चर्चा में सुहाना खान हमेशा आगे रहती हैं।

सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं।

सुहाना खान के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...