1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल-गंगा किनारे शव मिलने से हड़कंप

संभल-गंगा किनारे शव मिलने से हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल-गंगा किनारे शव मिलने से हड़कंप

संभल गंगा किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करानी चाही मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

आपको बता दें कि देर रात्रि संभल जनपद के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट गंगा किनारे रेल पटरी के निकट एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करानी चाही। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

 

 

जिसके बाद पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस को मृतक की जेब से नोएडा से बुलंदशहर के नरोरा जाने के लिए रोडवेज का टिकट मिला है। जेब में नरोरा तक का टिकट मिलने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि अधेड़ की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...