1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल- पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पशु तस्कर व एक सिपाही को लगी गोली

संभल- पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पशु तस्कर व एक सिपाही को लगी गोली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल- पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़, पशु तस्कर व एक सिपाही को लगी गोली

संभल में पुलिस और पशु तस्कर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पशु तस्करी का वांछित बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है।

आपको बता दें कि संभल कोतवाली इलाके में ग्राम हाफिजपुर में पुलिस और पशु तस्कर बदमाशों की उस समय मुठभेड़ हुई। जब पुलिस वाहन चैक कर रही थी।

एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि संट्रो कार सवार बदमाशों ने वाहन रोकने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश सादिक को गोली लगी है।

 

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश़ों की गोली से एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। बदमाश के अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

जिनकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। पकड़ा गया बदमाश चंदौसी थाना का वांछित अपराधी है। जिस पर पशु तस्कर समेत कई मुकद्दमे दर्ज हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...