1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाल दिवस पर इस संस्था ने आयोजित किया खेल प्रतियोगिता, विजेताओं ने जीता इतने का इनाम…

बाल दिवस पर इस संस्था ने आयोजित किया खेल प्रतियोगिता, विजेताओं ने जीता इतने का इनाम…

वेगो वेलनेस संस्था ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वेस्ट की सभी सोसाइटी के 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को मौका दिया गया। आपको बता दें किस यह प्रतियोगिता रविवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अन्य खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

Greater Noida West : वेगो वेलनेस संस्था ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वेस्ट की सभी सोसाइटी के 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को मौका दिया गया। आपको बता दें किस यह प्रतियोगिता रविवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अन्य खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया।

इस दौरान संस्था के द्वारा हर बात का ख्याल रखा गया था। यहां अभिभावकों के बैठने का प्रबंध भी था, इमरजेंसी के लिए 1st ऐड और दूसरी मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद थी।

संस्था ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित तीन बिंदुओं पर काम कर रहा है। इसमें पर्यावरण, पौष्टिक आहार और स्वरोजगार शामिल है। वेगो फिट का निरंतर प्रयास रहेगा कि इन सभी बिंदुओं के लिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी समाज के कोने-कोने तक पहुंचे।

कुछ दिन पहले इंटरनेशनल मशरुम महोत्सव हरिद्वार, उत्तराखंड में संपन्न हुआ।

इसमें वेगो फिट ने मशरूम के उत्पादन, आहार से पर्यावरण, पौष्टिकता और स्वरोजगार के समाधान के लिए अपनी बात प्रमुखता से रखी थी।

वेगो वेलनेस की तरफ से सभी प्रथम विजेताओं को 501 रुपए के साथ गोल्ड मेडल सर्टिफिकेट दिए गए। आपको बता दें कि दौड़ प्रतियोगिता 3 कैटेगरी में थी और सभी कैटेगरी में 150 बच्चों को मौका मिला।

पहली प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़, दूसरी सैक रेस और तीसरी लेमन एंड स्पून रेस थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...