1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: जेल में था पति, देवर को लगा भाभी की प्रेमी की भनक, बुलाकर उतारा मौत के घाट

UP: जेल में था पति, देवर को लगा भाभी की प्रेमी की भनक, बुलाकर उतारा मौत के घाट

UP: Husband was in jail, brother-in-law was aware of sister-in-law's lover, was called and put to death; उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में खूनि वारदात। भाभी और देवर ने मिलकर किया युवक की हत्या। पुलिस ने किया सनसनीखेज मामले का खुलासा।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : महिला का पति जेल में बंद था। जिसके बाद उसका संबंध लवकुश नामक शख्स से हुआ। इसकी भनक उसके देवर को लगी और उसने अपनी भाभी को अपने पक्ष में कर उसे मिलने को बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने भाभी को वापस उसके मायके भेज दिया और उसने शव को 12 टुकड़ों में कर घाघरा नदी में फेंक दिया।

आपको बता दें कि ये मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का है। पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पिछले कई दिनों से लवकुश लापता था। उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था। महिला का पति जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब यह जानकारी मिली तो उसने लवकुश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

महिला के देवर ने भाभी को अपने पक्ष में कर लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया।

फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया। इसके बाद सर्विलांस की मदद से प्रभारी निरीक्षक रामनगर विनोद बाबू मिश्रा की टीम ने घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रामनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि भैरमपुर का लवकुश जायसवाल अमोली कला में ठेके के बगल में अंडे की दुकान चलाता था, अमोली कला में एक महिला से लवकुश का अवैध संबंध हो गया। महिला का पति फरवरी में एक मुकदमे में जेल चला गया था, इसी बीच महिला से लवकुश के अवैध संबंध हो गए।

सीओ दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि यह बात महिला के देवर को पता चली, फिर उसने लवकुश को मारने का प्लान बनाया। महिला ने लवकुश को घर पर बुलाया और उसके देवर ने हत्या कर दी, फिर लवकुश की लाश के 12 टुकड़े किए गए और सभी टुकड़ों को एक-एक करके घाघरा नदी में फेंक दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...