1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘सपने में आई थी मां दुर्गा, कहा दोनों बच्चों को मार दो, मैंने गला दबाकर मार दिया’

‘सपने में आई थी मां दुर्गा, कहा दोनों बच्चों को मार दो, मैंने गला दबाकर मार दिया’

'Mother Durga came in a dream, said kill both the children, I killed them by strangulation'; एक कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसमें एक 6 महीने की बेटी थी, तो दूसरा 2 साल का बेटा था।

By Amit ranjan 
Updated Date

लखनऊ: ‘सपने में आई मां आई थी मां दुर्गा, कहा दोनों बच्चों को मार दो, मैंने गला दबाकर मार दिया’… ये कहना है उस मां का जिसने खुद ही अपनी गोद को उजाड़ दिया। उसे थोड़ा भी अफसोस नहीं हैं की उसने ये क्या किया। लेकिन अपने इस पागलपन में उसने अपनी 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया।

आपको बता दें कि ये घटना हुई है उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में। यहां के भुता थाना इलाके के मटकापुर गांव में एक महिला ने अपनी 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया। सुबह जब पति ने पूछा तो बोली कि दुर्गा मां सपने में आई थीं और कहा कि दोनों बच्चों को मार दो। इसलिए सुबह मैंने दोनों को गला दबाकर मार दिया।

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

गुरुवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पति नजदीक ही अपने पिता के घर सोने चला गया था। जब सुबह नाश्ता करने आया तो उसे बच्चों की मौत का पता चला। इस घटना की सूचना मिलने पर SSP रोहित सिंह सजवाण मौके पहुंचे और पूछताछ की। पति ही तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिता के घर सोने चल गया था बेटू

आरोपी महिला का नाम जयंती है। बताया जा रहा है कि उसका पति बेटू गंगवार शराब पीने का आदी है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है। गुरुवार रात को भी बेटू शराब पीकर आया और जयंती से झगड़ा किया। विवाद बढ़ा तो बेटू अपने पिता के घर पर सोने चला गया। बताया जा रहा है कि जयंती का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...