1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोनू निगम ने मीडिया के वर्ग को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बात, पढ़ें

सोनू निगम ने मीडिया के वर्ग को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनू निगम ने मीडिया के वर्ग को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बात, पढ़ें

सिंगर सोनू निगम भारत के बेस्ट सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी भाषा में बल्कि कन्नड़, तमिल, बंगाली और गुजराती गानों में भी अपनी आवाज़ दी है। देश के सुपरहिट सिंगर होने के बावजूद सोनू निगम नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने। जी हां, सोनू निगम ने ख़ुद ये कहा कि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने, और भारत में तो बिल्कुल नहीं।

वही इस सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया है, जहां वह मीडिया के एक वर्ग को खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोनू निगम ने अपने वीडियो में कहा कि सुबह उठकर उन्होंने एक आर्टिकल पड़ा, जिसमें लिखा था कि सोनू निगम अपने बेटे को इस देश में सिंगर नहीं बनाना चाहते हैं। खबर में चुन-चुन कर ट्रोलर के कमेंट भी दिए गए हैं।

सोनू निगम ने मीडिया हाउसेज का नाम लेते हुए उन्हें अपशब्द कहे हैं। साथ में यह भी कहा कि मेरा बेटा सिंगर है, मल्टी टैलेंटेड है। लेकिन जो उसका मन करेगा, वह करेगा।

सोनू निगम ने कहा कि कुछ मीडियाकर्मी इतने लेफ्टिस्ट हैं कि उन्हें अपने राइट हैंड से भी नफरत है। वह आगे कहते हैं कि मैं सेंटर पर्सन हूं, मैं इंडियन हूं, जो तुम कभी नहीं हो पाओगे।

सोनू निगम ने कहा कि जिस तरह से भारत में नेपोटिज्म की डिबेट हो रही है। एक्टर का बेटा एक्टर, सिंगर का बेटा सिंगर, उसी चीज को ध्यान में रखकर मैंने कहा था कि मैं अपने बेटे को इस पेशे में जबर्दस्ती नहीं झोकुंगा। इस बात की तारीफ होनी चाहिए, ना कि इस तरह से कहा जाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...