1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावधान! क्या आपने भी करवा रखा है बीमा, तो एक बार खबर को जरूर पढ़े…

सावधान! क्या आपने भी करवा रखा है बीमा, तो एक बार खबर को जरूर पढ़े…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सावधान! क्या आपने भी करवा रखा है बीमा, तो एक बार खबर को जरूर पढ़े…

रिपोर्ट – पल्लवी त्रिपाठी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने कंपनी में इनवेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में बीमा पॉलिसी बांड बरामद किया है । लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहे से एसटीएफ ने गिरोह के सरगना रामेंद्र कुमार मिश्रा को दबोचा । जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी ।

बीमा में बोनस देने, जीवन भर हेल्थ इंश्योरेंस देना और पैसे दोगुना करने के लिए कंपनी में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार । बताया जा रहा है कि जालसाज रिटायर्ड अफसरों, अधिकारियों को निशाना बनाते थे । जिसके बाद कंपनी में इनवेस्ट करवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करते थे ।

शातिर मैक्स लाइफ़ म्युचुअल फंड, एलांयज ग्रीन सिटी, आरआईएल डेवलपर्स, गोल्डेन आरकिड के नाम से बैंक खातों में लोगों से पैसे जमा कराते थे । बता दें कि गिरोह के 10 लोगों को पिछले साल अगस्त के महीने में गिरफ्तार किया गया था ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...