1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर: अचानक कार दीवार से टकराई, 2 की मौत, 2 घायल

सीतापुर: अचानक कार दीवार से टकराई, 2 की मौत, 2 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर: अचानक कार दीवार से टकराई, 2 की मौत, 2 घायल

सीतापुर के लहरपुर कोतवाली के न्यामूपुर गांव के पास एक कार अचानक दीवार से टकरा गई। जिसमें गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्तियों को असपताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे की खबर मृतकों के परिवारवालों को दी गई, जिसके बाद घर में मातम छा गया।

पुलिस ने इस मामले में कहा कि, इस हादसे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, गाड़ी में सवार पांच लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे, वहीं अचानक बीच सड़क में गाड़ी दीवार से टक्करा गई, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए ।

इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि, घायल व्यक्तियों का डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। हादसे के बारे मेें अभी कुछ कहे नहीं सकते है की ये हादसा या कोई साजिश।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...