सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
युवक की पहचान आनंद मेथरा माधव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रात के समय भागवत सुनने की बात कह कर घर से निकला था। मौके पर पहुंचे सिओ रविशंकर प्रसाद ने जांच पड़ताल शुरू की।
आपको बता दें कि ये पूरा मामला कोतवाली महमूदाबाद इलाके के मेंथरआ माधव गांव का है। जहां पर बीती रात मृतक युवक संतोष कुमार देर शाम घर भागवत कथा सुनने से निकला था।
रात भर आनंद घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान महमूदाबाद सिधौली मार्ग पर बडनेरा मोड़ के पास आनंद का शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को मिली।
मृतक के पैर की उंगलियों पर घाव के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।