1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामना

मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामना

मंत्री लोधी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश आने वाले समय में देश का नंबर -1 राज्य बनेगा।

By: Naredra 
Updated:
मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामना

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर बधाइयों का दौर जारी है। इसी कड़ी में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश आने वाले समय में देश का नंबर -1 राज्य बनेगा।

उन्होंने इसी भावना के साथ ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को शक्ति, स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें, ताकि वे प्रदेश की सेवा इसी तरह करते रहें। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशभर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं और उनके नेतृत्व की सराहना की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...