1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर – मिर्जापुर पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर – मिर्जापुर पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर – मिर्जापुर पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न अभियानों के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में इंद्र कुमार गठित टीम करके नेतृत्व में गठित टीम उप निरीक्षक यतेंद्र पाल रामअवतार, विनय कुमार, मोहम्मद सलीम, रजनीश यादव, चंद्रवीर सिंह, पंकज कुमार, मोहम्मद जुबेर खान, हिमांशु दहिया ने मुखबिर की सूचना पर तीन पुरस्कार घोषित वांछित अपराधियों को आजाद नगर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।

 

जिनके कब्जे से एक बंदूक, दो तमंचे, एक खोखा चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद अभियुक्तों की पहचान कल्लू पुत्र छोटे पलानी दक्षिणी शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद निवासी रसिया खानपुर, रियाजुद्दीन पुत्र सियालूउद्दीन निवासी लक्ष्मण पुर कलान, मोहम्मद उमर उस्मानी पुत्र मोहम्मद अली उल्फत नगर कलान के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष इंद्र कुमार ने बताया कि दस-दस हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए।

बता दें कि यह तीनों शातिर किस्म के चोर थे। जिन्हें आजाद नगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। आईपीएस आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर तीनों शातिर चोरों को जेल भेजा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...