1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शमशाबाद और नटेरन में भयंकर ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान, किसानों पर मंडराया आर्थिक संकट

शमशाबाद और नटेरन में भयंकर ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान, किसानों पर मंडराया आर्थिक संकट

मुख्य रूप से मूडरा शेरपुर, ताज खजूरी, दास खजूरी, पीपलखेड़ा कलां, कागपुर और महूठा जैसे गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई हैं। कई स्थानों पर ओलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है।

By: Naredra 
Updated:
शमशाबाद और नटेरन में भयंकर ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान, किसानों पर मंडराया आर्थिक संकट

विदिशा जिले की शमशाबाद व नटेरन क्षेत्र में शनिवार देर रात को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। शमशाबाद और नटेरन तहसील के कई गांवों में तेज हवाओं और बारिश के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई।

मुख्य रूप से मूडरा शेरपुर, ताज खजूरी, दास खजूरी, पीपलखेड़ा कलां, कागपुर और महूठा जैसे गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई हैं। कई स्थानों पर ओलों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है।

किसानों को आर्थिक संकट!

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि कटाई के ऐन वक्त पर हुई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है। पूर्व में हुई बारिश से पहले ही किसान परेशान थे, अब इस ओलावृष्टि ने उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है। किसान अब सरकार से उचित सर्वे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...