रिपोर्ट: सत्यम दुबे
सहारनपुर: जबरन धर्म परिवर्तन का एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। देवभूमि उत्तराखंड के रहने वाले नितिन पंत को राजस्थान में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराये जाने का खुलासा हुआ है। नीतिन उर्फ अली हसन ने सहारनपुर के हिन्दू संगठनों की शरण मे पहुंचे। यहां उन्होने आपबीती सुनाई और चौंकाने वाले खुलासे किए।
आपको बता दें कि पंत ने बताया कि उसे बंदूक के नोक पर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर इस्लाम कबूल करवाया गया। दस साल पहले हुए इस अवैध धर्म परिवर्तन के बाद उसे 6 साल तक राजस्थान में एक तरह से कैद रखा गया। इसके बाद किसी तरह पंत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ज़िले में हिंदू संगठनों की शरण में पहुंचे और हिंदू धर्म में वापसी कर सके।
नैनीताल के रहने वाले नीतिन बताया कि उनको राजस्थान के मेवात में पैसे, नौकरी, शादी व घर का लालच दिया गया। इस लालच के बाद उनसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके परिवार को जान की धमकी दी गई।
यह चौकाने वाला मामला सहारनपुर से सामने आया है, जहां के बालाजी घाट में डर के मारे छुपकर रह रहे एक शख्स ने खुद को नैनीताल निवासी नितिन पंत बताते हुए कहा कि वह 2010 में काम की तलाश में राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी गया था। वहां उसे कुछ लोग ऐसे मिले, जो उसे राजस्थान के मेवात के पंचगावा ले गए और फिर उन्होंने पंत का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के लिए पहले लालच दिए। वह नहीं माना तो उसे डरा धमकाकर और मारपीट के बाद जबरन मुस्लिम बना दिया।
नीतिन पंत ने आगे बताया कि वहां नामकरण के बाद उसके अंगभंग की कोशिश की गई, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाये। नीतिन ने बताया कि मौलवी व उसके साथियों ने अन्य हिन्दू लड़के व लड़कियों को फंसाकर इस्लाम मे दाखिल करवाने का दबाव बनाया, लेकिन उसे यह गवारा नहीं हुआ। उसने बताया कि उसको कमरे में बन्द रखकर कई दिनों भूखा रखा जाता था। इसके बाद उसको ज़बरदस्ती इस्लामिक शिक्षा व तौर तरीके सिखाने के लिए मुजफ्फरनगर के मदरसे में भेजा गया। यहां से अन्य मदरसों में उसे भेजा जाने लगा, तभी कुछ दिन पहले मौका पाकर वह फरार हो गया।
नीतिन पंत ने कहा कि सहारनपुर में हिन्दू संगठन से जुड़े निपुण भारद्वाज को उसने आपबीती सुनाई तो उसकी धर्म वापसी का रास्ता बना। बजरंग दल से ताल्लुक रखने वाले निपुण भारद्वाज का कहना है कि नितिन के साथ अवैध और अमानवीय बर्ताव करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। निपुण भारद्वाज व बालाजी घाट के संचालक अतुल तुली ने जल्द शुद्धिकरण करवाकर नितिन पंत की वापसी धर्म में करवाने का भरोसा दिलाया।
वही इस मामले में SP एसपी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की आपबीती सुनने के बाद युवक से इस संबंध में प्रार्थना पत्र लिया गया है, जिसके आधार पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन राजेश कुमार ने उन मदरसों की जांच के बारे में कुछ कहने से संकोच किया, जिन पर पीड़ित ने आरोप लगाया है।