बड़वानीः मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा में हरसुख दिगंबर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा उमामा मंसूरी ने 97%अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। उन्होंने बायोलॉजी विषय में यह उपलब्धि हासिल की।

उमामा ने प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान भी प्राप्त किया है, जिससे बड़वानी जिले को राज्य स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कुल 500 में से 485 अंक हासिल किए। उमामा के पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उमामा ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और बायोलॉजी उनका पसंदीदा विषय है।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। स्कूल स्टाफ ने उमामा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट