सम्भल में जमीनी विवाद के चलते दबंगो ने अधिवक्ता के भाई की गोली मारकर निर्मम हत्या दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि जनपद सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र ग्राम बेहटा जय सिंह में अधिवक्ता रामनिवास के भाई किशन पाल की गांव के कुछ दबंगो से जमीनी कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।
जिसको लेकर मृतक किशन पाल ने दबंगो की शिकायत जिला प्रशासन से भी की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि किशन पाल को दबंग अन्नू, सुभाष व उमेश आदि ने जान से मारने की धमकी दी थी।
जिसकी शिकायत भी हमने की थी, पर कही उसकी सुनवाई नही हुई। वहीं देर शाम हमारा भाई खेत पर पानी लगाने गया था। जब देर हो गई और किशन लौटकर नही आया। तब हम खेत पर गए तो उमेश सुभाष व अन्नू आदि अवैध हथियारों के साथ खड़े थे और मौके से फरार हो रहे थे।
जबकि किशन वहीं खेत पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जिसके बाद अधिवक्ताओं ने चन्दौसी पहुंच कर एसपी यमुना प्रसाद को ज्ञापन सौंपा दिया। एक अधिवक्ता का कहना है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ने की तैयारी चल रही है। वही इस घटना के बाद से विपक्ष भी प्रशासन पर हावी हो रहा है।