1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर : मिशन शक्ति अभियान थाना जनकपुरी और थाना मंडी में छात्राओं को बनाया गया 1 दिन का थाना प्रभारी

सहारनपुर : मिशन शक्ति अभियान थाना जनकपुरी और थाना मंडी में छात्राओं को बनाया गया 1 दिन का थाना प्रभारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर : मिशन शक्ति अभियान थाना जनकपुरी और थाना मंडी में छात्राओं को बनाया गया 1 दिन का थाना प्रभारी

सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत सहारनपुर में भी आज पुलिस की जागरूकता के चलते सहारनपुर थाना मंडी कोतवाली का चार्ज 12वीं कक्षा की छात्रा अंशिका त्यागी को दिया गया, तो वही सहारनपुर की थाना जनकपुरी का चार्ज कक्षा 10 की छात्रा भूमिका अरोड़ा ने संभालते हुए लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया और ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया,और थाना मंडी का चार्ज लेने के बाद अंशिका ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना, वहीं थाने में आदेश जारी किया की दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत,12वी की छात्रा अंशिका त्यागी को एक दिन की थानेदार बनाया गया है। आंशिका को थाना मंडी का एक दिन का चार्ज सौंपा गया। आंशिका ने थाने में जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज की छात्रा आंशिका त्यागी को थाना मंडी का प्रभारी बनाया गया।
 

 

एएसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अंशिका को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अंशिका ने सभी दरोगाओं के साथ बैठक की और क्राइम कंट्रोल के बारे में जानकारी की। साथ ही महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। और कार्रवाई के आदेश दिए । एक दिन की इंस्पेक्टर बनने के बाद अंशिका काफी खुश है और सीएम योगी का धनयवाद भी दे रही है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...