रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी से वारदात का एक ऐसा दिल दहला देने वाला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के हविलिया गांव में घर के बरामदे में सो रही 35 वर्षीय महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात हुई वारदात के बाद बुधवार सुबह जब महिला का शव परिजनों ने खून से लतफत देखा तो कोहराम मच गया।
वारदात की सूचना मिलतक ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा और बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। सनसनीखेज इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
आपको बता दें कि वारदात उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला रोज की तरह घर के बरामदे में चारपाई पर सोई थी। रात में किसी ने धारदार हथियारों से उसका गला काट दिया। शरीर के अन्य हिस्से पर भी हथियारों से वार किए गए। इससे चारपाई पर ही उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार, कोतवाली प्रभारी ओमहरी बाजपेई पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम में भी घटनास्थल पर जानकारी जुटाई। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म भी किया गया। मामले की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
@mainpuripolice थाना कुरावली मैनपुरी क्षेत्र के ग्राम हविलिया में हुई महिला की हत्या के संबंध में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा दिए गई बाइट। @Uppolice @adgzoneagra @igrangeagra @dgpup pic.twitter.com/2GtBxsWhRE
— MAINPURI POLICE (@mainpuripolice) August 4, 2021
पुलिस अधिक्षक आशोक कुमार की मानें तो घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। कुरावली पुलिस को हत्यारों की गिरफ्तारी करके घटना का खुलासा करने की दिशा निर्देश दिए गए हैं।
वबीं मृतका का पति दिल्ली स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जो होली पर घर आया था और चार दिन पहवे ही दिल्ली चला गया था। महिला अपनी दो बेटियों और दो बेटों के साथ गांव में अकेली रह रही थी। बीती रात भी बरामदे में सो रही थी और उसका दो वर्षीय बेटा पास में सो रहा था। अन्य तीन बच्चे एक कमरे में सो रहे थे।