रिपोर्ट: शिव प्रजापति/ सत्यम दुबे
आगरा: ताज नगरी आगरा से वारदात की एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। जिले के थाना कमला नगर क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार दोपहर को छह बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
आपको बता दें कि बदमाश कर्मचारियों को बंधक बनाकर 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गये। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है।
पुलिस जॉच में जुट गई है, इसके साथ ही बदमाश कहां से आए थे और किस तरफ गए हैं। यह जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर कमला नगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इसके साथ ही इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। इसके बाद इतने बड़े वारदात को अंजाम दिया गया। दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
आपको बता दें कि सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए।
लूटे गए 17 किलो सोने के जेवरात की कीमत करीब सवा आठ करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं पांच लाख कैश भी लूटे हैं। डकैती के बाद ब्रांच मैनेजर ने रोते हुए पूरी घटना को बताया। उन्होने बताया की बदमाशों ने मारपीट भी की है। मणप्पुरम गोल्ड कंपनी की भी बड़ी लापरवाही है, कंपनी कोई भी ब्रांच पर गार्ड मुहैया नहीं कराती। उन्होने कहा कि हम अपने आप को और अपने दफ्तर को असुरक्षित महसूस करते हैं।
वारदात के बाद जॉच में जुटी पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है। वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने एत्मादपुर में मुठभेड़ में पकड़ लिया है। आपको बता दें कि एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है अन्य दो बदमाशों को पुलिस पकड़ने में जुटी हुई है। लूट की घटना का खुलासा बहुत जल्द आगरा पुलिस कर सकती है।