रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। बाबरी मामले में विशेष न्यायाधीश पद से रिटायर हुए जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही धमकी भरे कई मैसेज भी भेजे गए हैं।
इस मामले की जानकारी जज शैलेंद्र नाथ टंडन ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को दी है। इसके साथ ही मामले में गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ 504,506 और 507 में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस इस मामले की जॉच में जुट गई है।
आपको बता दें कि विरामखंड पांच में रहने वाले जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को शुक्रवार देर रात नंबर 7355343387 से फोन किया गया। फोन से उनपर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद इसी नंबर से मैसेज भी भेजे गए। आरोपी ने फोन पर कहा कि ‘अभी मिलो…बताता हूं’
इस मामले में गोमती नगर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि जिस नम्बर से रिटायर जज को धमकी दी गई, वह सिम फर्जी आईडी से लिया गया था। इस नम्बर की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इस आधार पर पड़ताल की जा रही है। मामले में सात अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।