कन्नौज : शौच क्रिया को गई नाबालिग दिव्यांग के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बदहाल स्थिति में आरोपित उसे छोड़कर रफूचक्कर हो गया। किसी तरह घर पहुंची मासूम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़तिा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने थाने में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को बताया कि गांव का एक युवक गुरुवार सुबह उनकी दिव्यांग बेटी को बहला-फुसलाकर हाईवे के किनारे झाड़ियों में ले गया।
यहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। खून से लथपथ बेटी घर पहुंची तो वारदात का पता चला। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सकरावा चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया।
वह पूछताछ कर रही है। जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मासूम से वारदात की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मासूम के पिता ने बताया कि अभी तक पुलिस ने बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा है। ना ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस छानबीन कर रही है।