रामपुर: ऑनलाइन शॉपिंग फ्लिपकार्ट कंपनी के गोडाउन में 1 हफ्ते पहले हुई लाखों की डकैती का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस डकैती में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुछ अवैध तमंचे और लूटा हुआ पैसा भी बरामद हुआ है।
बता दें कि रामपुर कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर रोड पर लोहिया पार्क के सामने ऑनलाइन फ्लिपकार्ट कंपनी का गोडाउन है। जहां पर 31 अक्टूबर को डकैती की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और उन्होंने वहां पर काम कर रहे कर्मचारी से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 लोगों ने इस डकैती को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार 10 आरोपीयो के नाम:-
वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात को 5 लोगों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के गोडाउन में डकैती डाली थी। दो मोटरसाइकिल से यह लोग आए थे और जो उनका कार्डबोर्ड का बॉक्स रहता है, जिस में कैश था, ये लोग उसको उठाकर ले गए थे।
इसमें हमने टीमें लगाई थी और कल रात को ही इसमें हमने अरेस्टिंग की है। इस पूरे प्रकरण में 12 लोग शामिल थे। जिसमें 10 लोगों को हमने गिरफ्तार कर लिया है।
उनसे हमने 168000 ₹752 बरामद कर लिए हैं। साथ ही में जो घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल थी वह भी बरामद कर ली है। तीन तमंचे 10 कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पहले दिन कंपनी के मैनेजर और जो हब इंचार्ज होते हैं। उन्होंने बताया था कि उनका ₹773000 समथिंग हमारा केश गया है। हमने अभिलेखों की जांच की तब इन्होंने लिखकर दिया हमारा 773000 का हिसाब है।
जो यह पैसा हमारा लूटा गया है। फिर हमने इसकी जांच की। तब इन्होंने लिख कर दिया कि हमारा ₹209000 गया है। बाकी सब पैसा हमारे पास है। इस पैसे में इनके मैनेजर और हब इंचार्ज ने घोटाला किया था। ₹88000 इन्होंने उसमें गबन किया। टोटल अमाउंट बहुत कम चोरी हुआ था। इन्होंने उसमें से पैसा अपने लिए बचा लिया था।