1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महाकाल दरबार में बड़ी हस्तियाः पद्मश्री गणितज्ञ आनंद कुमार और डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किए दर्शन

महाकाल दरबार में बड़ी हस्तियाः पद्मश्री गणितज्ञ आनंद कुमार और डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किए दर्शन

श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर प्रशासन द्वारा इन हस्तियों को स्वागत एवं सम्मान किया गया।

By: Naredra 
Updated:
महाकाल दरबार में बड़ी हस्तियाः पद्मश्री गणितज्ञ आनंद कुमार और डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किए दर्शन

उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में आज शिक्षा और धर्म जगत की दो बड़ी हस्तियों ने हाजिरी लगाई। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

वहीं पद्मश्री गणितज्ञ आनंद कुमार ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...