1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच वर्चस्व की जंग, P-661 के हमले में 17 महीने की शावक की मौत

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच वर्चस्व की जंग, P-661 के हमले में 17 महीने की शावक की मौत

पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला क्षेत्र में बाघ P-661 और बाघिन P-151 के बीच वर्चस्व की लड़ाई के दौरान 17 महीने की फीमेल शावक की मौत हो गई। बाघ ने मौके का फायदा उठाकर शावक पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच वर्चस्व की जंग, P-661 के हमले में 17 महीने की शावक की मौत

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मडला वन परिक्षेत्र के कंचन नाला क्षेत्र में बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के दौरान एक 17 महीने की फीमेल शावक की मौत हो गई। यह घटना बाघ P-661 और बाघिन P-151 के बीच हुए टेरिटोरियल संघर्ष के दौरान हुई।

बाघ P-661 ने किया शावक पर हमला

जानकारी के अनुसार, बाघ P-661 सुबह से ही इलाके में सक्रिय था और लगातार क्षेत्र पर नियंत्रण बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने बाघिन P-151 और उसके शावकों को निशाना बनाया। बाघिन ने अपने बच्चों की रक्षा के लिए साहसपूर्वक मुकाबला करते हुए P-661 को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

मौका मिलते ही शावक पर किया हमला

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय जब बाघिन आगे निकल गई और एक शावक पीछे रह गया, तभी बाघ P-661 ने मौके का फायदा उठाकर अचानक हमला कर दिया। यह हमला इतना तेज था कि 17 महीने की फीमेल शावक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल 

इस घटना के बाद पूरे पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृत शावक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण पर फिर उठे सवाल

इस तरह की घटनाएं टाइगर रिजर्व में बाघों के प्राकृतिक व्यवहार और टेरिटोरियल संघर्ष को दर्शाती हैं, लेकिन साथ ही वन्यजीव संरक्षण और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे क्षेत्रों में सतत मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

 

रिपोर्ट –  राजेश रावत 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...