1. हिन्दी समाचार
  2. चुनाव 2024
  3. Loksabha Election: शहडोल में बोले राहुल गांधी, हमारी सरकार आने पर 30 लाख खाली पोस्ट आपको दी जाएंगी

Loksabha Election: शहडोल में बोले राहुल गांधी, हमारी सरकार आने पर 30 लाख खाली पोस्ट आपको दी जाएंगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में दो रैलियां करने मंडला और शहडोल पहुंचे हैं। यहां सिवनी जिले की धनौरा से चुनावी सभा का शुभारंभ करने बाद राहुल गांधी शहडोल पहुंचे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राहुल गांधी का यह मध्य प्रदेश का पहला दौरा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मंडला और शहडोल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को दोहराया। साथ ही कई मुद्दों पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्नि वीर योजना को खत्म करेंगे। क्योंकि सेना भी इसे नहीं चाहती है।

 

स्थाई नौकरी देंगे, ठेके पर नहीं कराएंगे काम

उन्होने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार के पास 30 लाख खाली पोस्ट पड़ी हुईं हैं। मोदी सरकार आपको ये पोस्ट नहीं देगी। आपसे कांट्रैक्ट लेबरी करवाई जा रही है। बाद में आपको उठाकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। स्थाई नौकरी आपको नहीं देती ये सरकार। ये जो 30 लाख खाली पोस्ट हैं ये आपको दी जाएंगी। ये हमारा पहला कदम होगा।

हर युवा को मिलेगा अप्रेंटिशिप का अधिकार

अप्रेंटिशिप, ये जो शब्द है इसका मतलब मैं आपकों बताना चाहता हूं। ये जो अमीर घर के बच्चे होते हैं वो किसी बड़ी कंपनी में जाकर कुछ दिन ट्रेनिंग करते हैं और उनको इसका पैसा मिलता है। आजकल अमीर घर के बच्चे ये खूब कर रहे हैं। अब हमारा दूसरा कदम ये होगा कि जैसे हमने मनरेगा किया। गरीबों को रोजगार का अधिकार दिया, वैसे ही हम हिंदुस्तान के सब युवाओं को अप्रेंटिशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। इसका मतलब हिंदुस्तान के गरीब से गरीब युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में, सरकारों में, बड़ी-बड़ी संस्थाओं में हिंदुस्तान के गरीब युवा एक साल के लिए अप्रेंटिशिप कर पाएंगे। इन एक साल का उनको पैसा दिया जाएगा।

हम पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे

जब मैं यात्रा पर था तो युवाओं ने कहा कि हम पढ़ाई करते, मेहनत करते हैं और पेपर से एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। बेइमान लोग इसका लाभ उठाते हैं जो मेहनत करने वाले युवा हैं उनका नुकसान हो रहा है। इस लिए हमारा तीसरा कदम होगा पेपर लीक पर कानून बनाना। हम पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे। जो पेपर लीक करेंगा उसको सख्त सजा दी जाएगी। सबसे बड़ी बात आज जो प्राइवेट कंपनियां पेपर चेक कर रहीं हैं हम इसको बंद करेंगे। कोई भी प्रावेट कंपनी पेपर नहीं चेक करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...