1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली से सायरन बजाते आ रही एंबुलेंस में मिली ऐसी चीज़, देखकर पुलिसकर्मी भी रह गये हैरान

दिल्ली से सायरन बजाते आ रही एंबुलेंस में मिली ऐसी चीज़, देखकर पुलिसकर्मी भी रह गये हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली से सायरन बजाते आ रही एंबुलेंस में मिली ऐसी चीज़, देखकर पुलिसकर्मी भी रह गये हैरान

रिपोर्ट – माया सिंह

दिल्ली :  जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं , ऐसे में शराब की मांग बढ़ने लगी है ।  इसके साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना हो गई है । ऐसी स्थिति में तस्कर शराब तस्करी के नये – नये हथकंडे अपना रहे हैं । यूपी के अमरोहा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है , जिसे सुनकर आप भी दंग रहा जाएंगे ।

दरअसल , अमरोहा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है , जो एंबुलेंस में रखकर शराब ले जा रहे थे । उन्होंने पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिस की लेकिन फिर भी वे पुलिस के नजरो से बच नहीं सकें । हरियाणा मार्क की लाखों की शराब के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

अनुमान लगाया जा रहा है कि डिडौली इलाके में चुनाव में खपाने के लिये यह शराब ले जाया जा रहा था । शराब के अलावा एंबुलेंस से तमंचा और करतुस भी बरामद किये गये हैं । फिलहाल पुलिस गहरीई से छानबीन में लगी हुई है और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है ।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को एंबुलेंस में तीन फर्जी नंबर प्लेट भी मिले हैं , जिसका उपयोग अलग – अलग जिलों में नंबर प्लेट बदलकर शराब लाने का काम किया जा रहा था । एबुंलेंस में शराब की करीब 100 पेटियां मिली हैं । वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  FIR दर्ज कर लिया है ।

बताया जा रहा है कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार को सूचना मिली की दिल्ली की ओर से आ रही एंबुलेंस में अवैध शराब की पेटियां है । सूचना मिलते ही पुलिस ने कमर कस ली और नाकाबंदी कर सख्ती से चेकिंग शुरू कर दी । थोड़ी ही देर में एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुये आई और तेजी से निकल गई । पुलिस ने रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन चालक ने एक नहीं सुनी । फिर क्या था पुलिस ने तुरंत उसे चारो तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया ।

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस से बारामद शराब की कीमत 4 लाख रूपये हैं । इसके साथ ही दो तमंचा , दो करतुस और दो चाकू पाये गये है  । फिलहाल पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ चल रही है ।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...