रिपोर्ट – माया सिंह
फ्रांस : फ्रांस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है , जहां एक शख्स ने थाने में घुसकर खुलेआम सबके सामने एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया । हालंकि मौजूद पुलिसकर्मियों ने फुर्ति दिखायी और हमलावार को चारो तरफ से घेर लिया । आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उस पर गोली चला दी , जिससे मौके पर ही वह ढेर हो गया ।
दरअसल , यह घटना दिन शुक्रवार को ऐतिहासिक स्थल रामबौलेट शहर के एक शांत आवासीय क्षेत्र में मौजूद पुलिस स्टेशन के ठीक अंदर पेरिस के साउथ-वेस्ट इलाके में हुई है। इस पुलिस स्टेशन को कभी – कभी अन्तरराष्ट्रीय शांति वार्ताओं के लिये भी इस्तेमाल किया जाता है ।
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पायी है और नाहि यह स्पष्ट हो पाया है कि हमला करने के पीछे वजह क्या थी । उन्होंने बताया की हमले के शिकार हुये पुलिस अधिकारी की उम्र 49 साल है । वे इस थाना में प्रशासनिक कार्य संभालते थे ।
इस जानलेवा हमले के बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है और अधिकारी यह पता लगाने कि कोशिश कर रहे है कि इस हमले के पीछे कोई आंतकी लिंक तो नहीं है । हालांकि आतंकवाद विरोधी अभियोजन कार्यालय ने साफतौर पर बताया है कि अभी तक इस तथ्य को जांच में शामिल नहीं किया गया है ।
वहीं क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष कार्ल ओलिव का कहना है कि, “हम इस घटना से अचरज में हैं”। जबकि वारदात की जानकारी मिलने पर फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स सहित आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डार्मैनिन और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने पुलिस के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचकर वारदात का ब्यौरा लिया ।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब फ्रांस में खुलेआम किसी पुलिसकर्मी पर हमला बोला गया है बल्कि इससे पहले भी फ्रांस में पुलिस के खिलाफ घातक हमले होते रहे हैं, जिनमें कुछ चरमपंथी हमले भी शामिल हैं ।