1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सम्भल में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश घायल

सम्भल में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सम्भल में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश घायल

सम्भल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने के बाद घायल हुआ हैं। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी है।

संभल जनपद के कोतवाली बहजोई इलाके में रजपुरा रोड पर आज पुलिस और बदमाशों की उस समय मुठभेड़ हुई जब पुलिस वाहन चैक कर रही थी।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने वाहन रोकने पर फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश असलम को गोली लगी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बदमाश़ों की गोली से एक कांस्टेबल घायल हुआ है।

 

 

बदमाश का एक साथी भाग गया जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है। पकड़ा गया बदमाश असमोली थाना क्षेत्र का असलम है। जिस पर गैंगस्टर समेत कई मुकद्दमे हैं वहीं यह बदमाश 15 हजार का इनामी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...