1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर – उपचुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग हुआ सख्त, 20 लाख रुपए नगद के साथ 3 गिरफ्तार

कानपुर – उपचुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग हुआ सख्त, 20 लाख रुपए नगद के साथ 3 गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर – उपचुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग हुआ सख्त, 20 लाख रुपए नगद के साथ 3 गिरफ्तार

कानपुर- यूपी की सात विधानसभा सीटों में हो रहे उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश दे रखें हैं। जिनका शक्ति से पालन करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है। इसी के चलते कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के अंतर्गत बरीपाल से परास चौराहे के बीच पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिनके पास से 20 लाख रुपए नगद बरामद अभियुक्तो हुए हैं। जिसकी जांच की गई तो बरामद रुपयों के दस्तावेज नही मिले साथ ही गिरफ्तार किए गए तीनो अभियुक्तो द्वारा सही जवाब भी नही मिला। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग को देने का काम किया।

आपको बता दें कि आगामी उप चुनाव को मद्देनजर घाटमपुर थाना क्षेत्र के बड़े छोटे चौराहों और मार्गों पर प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके चलते इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव की विधान सभा की सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। जिसके चलते जैसे- जैसे वोटिंग का समय करीब आता जा रहा है। वैसे ही निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग अपनी शक्ति को बढ़ाने का कार्य करने में लगे हुए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए अभियुक्तो से पुछताछ कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...