1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात, 24 घंटे में 4 देशों से बातचीत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात, 24 घंटे में 4 देशों से बातचीत

West Asia Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। इससे पहले, पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद से बातचीत की।

By: BS Yadav 
Updated:
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर PM मोदी बैक-टू-बैक कर रहे बात, 24 घंटे में 4 देशों से बातचीत

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। गुरुवार को उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल-सईद और मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम से बातचीत की। इससे पहले बुधवार को उन्होंने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह से भी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत में पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात पर चिंता जताई और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संवाद और कूटनीति ही इस संकट का स्थायी समाधान हैं। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए आपसी समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई।

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा दोहराई और वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान के सहयोग की सराहना की। साथ ही दोनों देशों ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत में भी प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई और कहा कि संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही तनाव कम कर शांति बहाल की जा सकती है। उन्होंने मलेशिया के लोगों को हरि राया एदिलफित्री की शुभकामनाएं भी दीं।

इसके अलावा, कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया और कुवैत में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...