1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार
  3. त्योहारों को लेकर कलेक्टर ने की बैठकः सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

त्योहारों को लेकर कलेक्टर ने की बैठकः सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में आने वाले त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की गई।

By: Naredra 
Updated:
त्योहारों को लेकर कलेक्टर ने की बैठकः सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित प्रशासनिक अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगामी त्योहारों जैसे भगोरिया, होली, रंगपंचमी, ईद और रामनवमी पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखें। सभी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाएं। सभी की भावनाओं का सम्मान करें। त्यौहार मनाते समय किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी से आगामी त्योहारों में सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष सावधानी रखी जाए। किसी भी समुदाय या धर्म पर कोई भी अनुचित टिप्पणी ना करे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए कि होलिका दहन स्थलों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। विद्युत तार, केबल लाइन और संकीर्ण मार्गों के पास होलिका दहन न किया जाए। नगरपालिका को पर्याप्त सफाई और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान किसी को जबरन रंग न लगाया जाए, जबरन चंदा वसूली पर रोक रहेगी और किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाया जाए। हानिकारक रासायनिक रंगों के उपयोग पर पाबंदी रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...