नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से एक मोबाइल, एक चोरी की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर प्लेट व अवैध हथियार बरामद किए गए है।

पुलिस ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस की गिझोड़ चौराहे से सेक्टर22/24/57 की ओर बदमाशों से मुठभेड़ में अभय उर्फ प्रिंस के पैर में गोली लगने से घायल व गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश नाम चीता ग़ाज़ियाबाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
फरार अभियुक्त के तलाश में पुलिस टीमें लगा दी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस ने कहा कि घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश से एक मोबाइल एक चोरी की एक्टिवा स्कूटी बिना नम्बर प्लेट, एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।