1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत परिवार के साथ लौटे मुंबई, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत परिवार के साथ लौटे मुंबई, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत परिवार के साथ लौटे मुंबई, एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल

इंटरनेट की दुनिया में इस वक्त नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी को जोरदार चर्चा हो रही है। बॉलीवुड की चर्चित प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत और परिवार के साथ मुंबई लौट आई हैं।

दोनों ने शनिवार 24 अक्टूबर को गुरुद्वारे में फेरे लिए थे, जिसकी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। नेहा और उनके पति एयरपोर्ट पर परिवार के साथ कैजुअल वियर में नजर आए। लोग तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं।

प्रीवेडिंग शूट्स, वेडिंग के दौरान की तस्वीरें और मस्ती-मजाक करते वीडियो फैंस के दिल को लुभा रहे हैं। इस बीच ख़बर है कि यह नई-नवेली जोड़ी मुंबई में दस्तक दे चुकी है।

 

एक बार फिर रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की फोटो वायरल हो रही है। दोनों को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों हाथों में हाथ लिए मुस्कारते दिखे। दोनों के चेहरे पर लगातार मुस्कान देखी गई।

नेहा ने इस दौरान लाइट ब्लू कलर का स्ट्रीप्ड को-आर्ड पहन रखा था। वहीं, रोहन बिल्कुल कैजुएल लुक मे दिखें। उन्होंने ह्वाइट कलर की स्वेरशर्ट और ब्लू कलर की पतलून पहन रखी थी। दोनों की जोड़ी काफी जच रही है।

नेहा और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को धूमधाम से हुई। शादी में उर्वशी ढोलक‍िया, उर्वशी रौतेला, मनीष पॉल समेत इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे। उर्वशी के साथ नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीर काफी पसंद की गई थी।

इससे पहले वरमाला सेरेमनी, गुरुद्वारे में उनकी शादी और विदाई का वीड‍ियो भी वायरल हो रहा था। इन सभी वीड‍ियोज और फोओज में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रोहनप्रीत संग उनकी जोड़ी प्यारी लग रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...