1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दीपिका पादुकोण की मैनेजर को तीसरी बार NCB ने भेजा समन: पढ़ें पूरा मामला

दीपिका पादुकोण की मैनेजर को तीसरी बार NCB ने भेजा समन: पढ़ें पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दीपिका पादुकोण की मैनेजर को तीसरी बार NCB ने भेजा समन: पढ़ें पूरा मामला

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की एक्स मैनेजर करिश्मा प्रकाश को एक बार फिर समन भेजा है। समन के अनुसार करिश्मा को मंलवार को NCB दफ्तर में हाजिर होना है। करिश्मा से एनसीबी पूछताछ करेगी।

एनसीबी ने बीते दिनों दीपिका की एक्स मैनेजर करिश्मा के घर से हशीश बरामद की थी। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले करिश्मा दो बार एनसीबी के सामने पेश हो चुकी हैं। अब मंगलवार को एक बार फिर करिश्मा को एनसीबी के सामने पेश होना है।

पिछली बार वे काफी टाल-मटोल के बाद पेश हुई थीं। उन्हें भेजे गए समन पर वे पिछली बार पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद उनकी मां के घर समन भेजा गया था फिर वे एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं।

बता दें, फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की एक्स मैनेजर करिश्मा प्रकाश से बीते बुधवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी. सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच करने वाले एनसीबी ने करिश्मा के घर पर सर्च किया, जिसमें ड्रग्स बरामद हुए थे। इसी सिलसिले में करिश्मा को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। करिश्मा को फिलहाल सात नवंबर तक गिरफ्तारी से राहत मिली हुई थी।

दरअसल, करिश्मा प्रकाश ने क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से इस्तीफा दे दिया है और अब उनका दीपिका पादुकोण से कोई लेना-देना नहीं है। बीते मंगलवार से ऐसी अफवाहें थीं कि करिश्मा ने क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से इस्ती फा दे दिया है। बुधवार को कंपनी ने इस बात की पुष्टि एक आधिकारिक बयान जारी कर की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...