1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिश्तों का कत्ल : कानपुर में बहू ने सास को जिंदा जलाकर मार डाला

रिश्तों का कत्ल : कानपुर में बहू ने सास को जिंदा जलाकर मार डाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिश्तों का कत्ल : कानपुर में बहू ने सास को जिंदा जलाकर मार डाला

कानपुर में कलियुगी बहू ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी ही सास को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के तिवारीपुरवा जाजमऊ की है। जहां रहने वाले सुजीत की शादी साल 2016 में लखनऊ डालीगंज में रहने वाली अंशु उर्फ प्रियंका के साथ हुई थी।

सुजीत का आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद से ही प्रियंका और उसकी माँ किरण देवी की आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर कहा सुनी हुआ करती थी।

रविवार की रात भी सास और बहू में कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद बहू प्रियंका ने अपने बच्चों और पति को एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद सास के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग लगा दी। देखते ही देखते किरण देवी पूरी तरह से जल चुकी थी।

 

जिसके बाद आनन-फानन में सुजीत अपनी माँ को लेकर जिला अस्पताल उर्सला पहुँचा। सोमवार की दोपहर किरण देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस अब आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में लग गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...