1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर वीडी शर्मा बोले, “जनता ने राहुल की जलेबी बना दी”

MP News: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर वीडी शर्मा बोले, “जनता ने राहुल की जलेबी बना दी”

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हरियाणा में भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा, "हरियाणा में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। पीएम मोदी के नेतृत्व, अमित शाह और जेपी नड्डा की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा की जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी है।"

By: Rekha 
Updated:
MP News: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर वीडी शर्मा बोले, “जनता ने राहुल की जलेबी बना दी”

हरियाणा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “असल में यह चुनाव कांग्रेस का नहीं, बल्कि राहुल गांधी की असफलता का था।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 सालों में जो काम किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति का प्रभाव हरियाणा की जनता पर साफ दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

वीडी शर्मा का तंज: राहुल की ‘जलेबी’ बना दी
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हरियाणा में भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा, “हरियाणा में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। पीएम मोदी के नेतृत्व, अमित शाह और जेपी नड्डा की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा की जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी है।” उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब वे अपनी हार और नाकामी का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं।”

जनता ने किया विकास पर विश्वास
सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा, दोनों ने भाजपा के विकास एजेंडे की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, और गुंडागर्दी की राजनीति को खारिज करते हुए भाजपा के विकास कार्यों और नीतियों को अपनाया है। भाजपा की जीत पर राज्य में जश्न का माहौल है, और लोगों को मिठाई में जलेबी खिलाई गई।

मध्य प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जहां जलेबी एक मज़ेदार सियासी प्रतीक बन गई। सुबह-सुबह मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने कार्यालय के बाहर जलेबी बनाना शुरू किया, लेकिन दोपहर होते-होते इसका असली आनंद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ले लिया। भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ता जहां एक ओर मेहदा घोलकर गोल-गोल जलेबी बना रहे थे, वहीं कुछ घंटों बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने नेताओं को गरमागरम जलेबी खिलाते हुए जीत का जश्न मनाया।

कड़ाही पर जलेबी चढ़ाई, रुझान बदलने लगे
दिनभर हरियाणा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने तेजी से जलेबी बनाने का काम शुरू किया। पहले जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त दिखी, जिसे लेकर चासनी में डूबी जलेबी तैयार की गई। कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जलेबी बनकर तैयार है और हरियाणा की जलेबी अभी पक रही है।

कांग्रेस की भट्ठी ठंडी, बीजेपी ने किया जलेबी का जश्न
शाम होते-होते जैसे ही रुझान बदलने लगे, कांग्रेस के कार्यालय में बनी भट्ठी ठंडी पड़ गई। उधर, बीजेपी के कार्यालय में भट्ठी सुलग उठी और जलेबियों की कड़ाही चढ़ गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने कार्यालय की किचन में जलेबियां तैयार कराईं और गरमागरम जलेबी खिलाते हुए हरियाणा में पार्टी की संभावित जीत का जश्न मनाया।

यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ पार्टी के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया और जलेबी खाते हुए अपनी खुशी ज़ाहिर की। कांग्रेस की जलेबी फैक्ट्री भले ही शुरू हुई थी, लेकिन राजनीतिक मैदान में बाज़ी बीजेपी के हाथ लगी।

हरियाणा में इस जीत से भाजपा ने अपना तीसरा कार्यकाल पक्का किया है, और यह राहुल गांधी के नेतृत्व की विफलता का भी स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...