Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोशाला पहुंचकर बछिया और गायों को अपने हाथों से रोटी खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम यादव ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि “गाय संसार की माता है”, और हमारी संस्कृति उत्सव प्रधान संस्कृति है, जिसमें प्रकृति और पशुधन का सम्मान प्रमुख स्थान रखता है।
मुख्यमंत्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गावो विश्वस्य मातरः। आज गोवर्धन एवं अन्नकूट पर्व पर निवास में गोवर्धन पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और गौ माता के संरक्षण की कामना की। गौ माता का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”
हमारी संस्कृति 'उत्सव प्रधान' संस्कृति है…
हमारे वेदों में कहा गया है "गावो विश्वस्य मातरः" गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है।
मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/kJT8Th0pYY
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 2, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण के लिए तेजी से कार्य कर रही है और इस दिशा में कई योजनाओं को भी लागू किया गया है। इस गोवर्धन पूजा पर सीएम यादव की इस प्रेरणादायक पहल ने प्रदेशवासियों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।