मुरादाबाद: जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में संगीता सैनी नाम की एक महिला ने सरफराज हुसैन उर्फ राज विश्नोई नाम के व्यक्ति पर प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने मुरादाबाद के जिला अधिकारी से इस मुद्दे पर कार्यवाही की मांग की हैं।
महिला का आरोप है कि सरफराज हुसैन से जब वह मिली तो वह राज विश्नोई बनकर मिला था। उसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और उसने उत्तराखंड के हरिद्वार में जाकर 2018 में उसके साथ हिन्दू रीति शादी कर ली। विवाह के कुछ महीने बाद उसे राज के ऊपर शक हुआ।
उसकी कुछ हरकतें मुस्लिमों जैसी लगीं, जब उसने राज से पूछा तो उसने बताया कि वह मुस्लिम है और उसका नाम सरफराज हुसैन हैं। इस पर जब उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसका जबरन गर्भपात कराया गया।
संगीता का आरोप है उसने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसे कोई इंसाफ नहीं मिला। तब वह मजबूरी में सरफराज के घर जाकर रहने लगी, इस मामले में मुरादाबाद पुलिस के अधिकारी कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
संगीता उर्फ फ़ातिमा ने कहा कि वह डॉक्टर राज के नाम से एक क्लीनिक चलाता था। मैं वहां इलाज कराने गई थी. उसने अपना नाम राज बताया और फिर अपने प्रेम जाल में मुझे फंसाया, इसके बाद हरिद्वार जाकर हमारी शादी हुई. मेरे पास इसके फोटोग्राफ भी हैं।
फिर शादी के कुछ समय बाद मुझे पता चला कि वह मुस्लिम है. इसका विरोध हुआ, काफी विरोध होने के बाद उसने मुझे मारा-पीटा, इसके बाद उसके मां-बाप ने कहा कि अब यह मुकदमा लिखवाएगी, उसके बाद उन लोगों ने मौलाना को मस्जिद में से बुलाया, उर्दू में धर्म परिवर्तन कराया. मैं लहसुन-प्याज न खाने वाली लड़की को गाय का मांस खिलाया गया।
जबरदस्ती मुझे कहा कि जब तक मांस नहीं खाएगी मुसलमान नहीं होगी। मैंने उनसे हमेशा कहा कि मुझे मुसलमान क्यों बनाया जा रहा हैं। मैंने कहा कि अगर तुम मुझसे अपना मुसलमानी सच नाम बोल कर शादी करते तब मैं मुसलमान बनती, अब क्यों बनूं मुसलमान, 20 नवंबर 2019 को इन लोगों ने मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस समय में गर्भवती थी। मेरे सारे कपड़े खून में लथपथ थे। मेरे पति सरफराज के जीजा ने मेरे निजी अंगों पर काटा।