1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक आज, रानी दुर्गावती के सिंहासन कक्ष से प्रेरित, पहली बार ओपन एरिया में

Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक आज, रानी दुर्गावती के सिंहासन कक्ष से प्रेरित, पहली बार ओपन एरिया में

5 अक्टूबर, आज शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जा रही है। यह विशेष बैठक वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन की खास बात यह है कि पहली बार कैबिनेट की बैठक खुले क्षेत्र (ओपन-एरिया) में हो रही है।

By: Rekha 
Updated:
Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक आज, रानी दुर्गावती के सिंहासन कक्ष से प्रेरित, पहली बार ओपन एरिया में

5 अक्टूबर, आज शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट मीटिंग आयोजित की जा रही है। यह विशेष बैठक वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन की खास बात यह है कि पहली बार कैबिनेट की बैठक खुले क्षेत्र (ओपन-एरिया) में हो रही है, जो रानी दुर्गावती के सिंहासन कक्ष से प्रेरित है।

कैबिनेट मीटिंग के मुख्य आकर्षण

लाड़ली बहना योजना: आज सरकार पात्र हितग्राही महिलाओं के खाते में मासिक किस्त का अंतरण करेगी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के खातों में भी राशि डाली जाएगी।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना: हितग्राही बहनों को अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा।
विकास कार्य: कई नए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रम होंगे।
विद्यार्थियों का सम्मान: ग्राम हरदुआ जामशा के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन में कैबिनेट स्थल को रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर किले की भव्यता और स्थापत्य कला के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। किले की प्रामाणिकता को दर्शाते हुए पत्थर की दीवारें, मेहराबदार खिड़कियाँ और शिव मंदिर जैसे प्रतीक इस आयोजन का हिस्सा होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य रानी दुर्गावती की कार्यकुशलता, महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रगतिशील शासन को प्रतिबिंबित करना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...