भोपालः कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसान महा चौपाल कार्यक्रम पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल में मीडिया से बातचीत में सारंग ने कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैला रहे हैं और उनके बयान राष्ट्रहित के खिलाफ हैं।
कैबिनट मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करते हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में किसानों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। सारंग ने राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी देशभक्ति की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।