अमेठी: लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डंपर मिलर चालक की लापरवाही से एक दूधवाले की कुचलकर मौत हो गई। घटना से गांव में हङकम्प मंच गया व परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
गुस्साऐ ग्रामीणों ने कंपनी के प्लांट को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर जिलाअधिकारी व पुलिसअधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया । वहीं पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के भटमऊ गांव स्थित प्लांट को बने रास्ते से निकलते वक्त मिलर डंपर ने दूधवाले शिवबरन पुत्र राम नवल उम्र करीब 55 वर्ष जो पूरे बख्तावर गांव दूध देकर वापस लौट रहा था। रास्ते में प्लांट के पेट्रोल पंप के नजदीक मिलर डंपर ने कुचल दिया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया व परिवार वालों में कोहराम मच गया। चालक की लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने प्लांट के अंदर आग लगा दी।
जहां देखते ही देखते आसमान में धूएं का गुबार बनते दिखाई देने लगा, आनन-फानन में प्लांट के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जिला अधिकारी अमेठी अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह , एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ,एडिशनल एसपी दयाराम सरोज सहित कई थानों की फोर्स व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी रही। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया।
लखनऊ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे मिक्सर डंपर मशीन गाड़ी से कुचलकर गुरुवार को एक बुजुर्ग दूधिये की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे के केमिकल प्लांट में आग लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि तकरीबन साल भर पहले यूपी सीएम और कुछ माह पूर्व मुख्य सचिव ने इस स्थान का निरीक्षण भी किया था।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि दूधिया शिवबरन दूध देकर वापस जा रहा था। डंपर मिलर के चालक की लापरवाही से टक्कर मार दिया और उसकी मौत हो गई। उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं, तीन लड़कियां हैं उनकी शादी ब्याह कैसे होगा। डंपर वाले तेजी में गाड़ी दौड़ाते हैं सिक्योरिटी का भी कहना नहीं मानते।मृतक के परिवार को प्रशासन और कंपनी की तरफ से मिलेगा मुआवजा जिलाअधिकारी अरुण कुमार ने बताया घटना सुबह 8:15 के आसपास की है। यहां एक डंपर था जिसके पीछे से व्यक्ति को टक्कर लग गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
उसके बाद गांव वाले आए और जिस संस्था द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। उसके साइड आफिस और लैब में आग लगा दी गई।जैसे ही सूचना मिली तत्काल पुलिस पहुंची, सभी मजिस्ट्रेट और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची आग को बुझा दिया गया। स्थित को भी कंट्रोल कर लिया गया है़। डीएम ने बताया कि मृतक के परिवार को प्रशासन और कंपनी की तरफ से मुआवजे की धनराशि की घोषणा किया गया है।