1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ – नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ – नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ – नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान सहायक पद देकर लोगों से ठगी किया करते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तीनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बुलंदशहर के रहने वाले तीन युवक इलाकों में किसान सहायक पद देकर ठगी करते थे। पुलिस ने बताया है कि एसटीएफ और पुलिस की टीम को जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही बताया है कि अभी कितने की ठगी की गई है और कौन-कौन इसमें शामिल है उसके लिए पूछताछ की जा रही है।

 

इसमें मुख्य आरोपी दीपक चौधरी है। जो अपने आपको पत्रकार भी बता रहा है। वहीं दूसरा आरोपी सचिन सन ऑफ जितेंद्र सिंह है और तीसरा आरोपी कौशल सन ऑफ प्रीतम सिंह है।

बता दें कि यह तीनों आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके ठगी में प्रयुक्त होने वाले ऑफर लेटर और अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं। पुलिस इनके गिरोह और अब तक कितनी ठगी की है। उसकी पूछताछ कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...