1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : युवक ने दिया महिला को धोखा थाने में परिजनों का हंगामा

मेरठ : युवक ने दिया महिला को धोखा थाने में परिजनों का हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : युवक ने दिया महिला को धोखा थाने में परिजनों का हंगामा

मेरठ के थाना रेलवे रोड़ क्षेत्र के इलाके से पुलिस को युवक को गिरफ्तार करना भारी पड़ गया। युवक के परिजनों और महिलाओं ने थाने में खड़े होकर जमकर हंगामा काटा। हंगामे के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाए। जिसमें एक हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने युवक को महिला को धोखा देने में दहेज के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। इसी को लेकर महिला, थाने मे पहुंची, जिसके बाद थाने में हंगामा शुरू हो गया।

दरअसल, पूरा मामला थाना रेलवे रोड़ मकबरे का है। जहाँ देर शाम पुलिस चांद पुत्र हफीजुद्दीन को घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और चांद को छोड़ने की मांग करने लगे, पुलिस ने इनकार किया तो महिला और पुलिस मैं जमकर नोकझोंक हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

 

 

आपको बता दें कि चांद पुत्र हफीजुद्दीन ने कुछ समय पहले इशरत पुत्री मजीद कबाड़ी बाजार निवासी से कोर्ट मैरिज की थी और दोनों साथ रह रहे थे। लेकिन चांद ने कुछ दिन अपने साथ रखने के बाद इसरत को छोड़ दिया, इशरत ने दहेज का आरोप लगाकर रेलवे रोड़ में एफ आई आर दर्ज कराई। इसी को लेकर पुलिस चांद को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसके बाद चांद के परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा काटा और इशरत पर गंभीर आरोप लगाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...