1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : घर में घुसकर ट्रांसपोर्टर के बेटे का अपरहण कर ले गए बदमाश

मेरठ : घर में घुसकर ट्रांसपोर्टर के बेटे का अपरहण कर ले गए बदमाश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : घर में घुसकर ट्रांसपोर्टर के बेटे का अपरहण कर ले गए बदमाश

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर से सोमवार को दिनदहाड़े एक ट्रांसपोर्टर के बेटे को घर से ही अगवा कर लिया गया। उसके बाद बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के बेटे के मोबाइल से मैसेज करके परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी है। जिसके बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि शास्त्री नगर सेक्टर 12 निवासी आसिफ ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। आसिफ का बेटा आरिफ शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। आसिफ ने बताया कि आज वह अपनी पत्नी के साथ गांव में गए थे।

इस दौरान घर पर उनका बेटा और बेटी अकेले थे। आसिफ के मुताबिक उनकी बेटी मकान के प्रथम तले पर स्थित कमरे में ऑनलाइन क्लास ले रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर आरिफ के मोबाइल से एक मैसेज आया। मैसेज में आरिफ को अगवा करने की बात लिखते हुए परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आरिफ अपनी पत्नी सहित घर वापस लौटे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद थाना पुलिस सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की।

पीड़ित आसिफ ने बताया कि बदमाशों ने उसके घर में भी एक पत्र फेंककर फिरौती की डिमांड की है। घटना के बाद पुलिस सरगर्मी के साथ लापता बच्चे की तलाश में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...