1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात करने की कोशिश

मेरठ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात करने की कोशिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात करने की कोशिश

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक द्वारा शादी का झांसा देकर कई महीनों तक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने भी आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। मामले में सुनवाई ना होने पर पीड़िता ने थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी है।

दरअसल, क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि रिठानी निवासी राजेश विश्वकर्मा नाम के युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद युवती को शादी के सपने दिखाकर आरोपी ने उसके साथ सगाई रचाई।

इसी के साथ युवती के साथ लगातार संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि वह गर्भवती हुई तो आरोपी और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे जबरन दवाई खिला दी। जिसके चलते युवती को गर्भपात हो गया।

 

पीड़िता का आरोप है कि अपने साथ हुई घटना के बारे में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी के साथ आरोपी को पकड़कर पुलिस को भी सौंपा। मगर, इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। पिछले आठ दिन से थाना पुलिस लगातार जांच की बात कह कर युवती को टहला रही है। शनिवार को थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर थाने में ही आत्मदाह की चेतावनी दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...