1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: कूड़े-कचरे से बनेगी बिजली- मेयर सुनीता

मेरठ: कूड़े-कचरे से बनेगी बिजली- मेयर सुनीता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: कूड़े-कचरे से बनेगी बिजली- मेयर सुनीता

(मेरठ से संवाददाता राशिद खान की रिपोर्ट)

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूडबराल में मेयर सुनीता वर्मा ने दौरा किया। इस दौरान मेयर सुनीता ने बिजेंदर एजेंसी एंड रिसर्च प्लांट का सर्वे करने के बाद कहा कि, मेरठ में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर दी गई है।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि,  इसी महीने में कूड़े प्लास्टिक और अन्य कचरे से बिजली बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और जिले में चार प्लांट भी लगवाए जाएंगे। इस प्लांट से मेरठ कूड़ा मुक्त होगा।

आपको बताते चलें कि, इन दिनों बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने एजेंसी प्लांट की नगर निगम के सहयोग से लगाने की जानकारी दी थी। मेयर सुनीता वर्मा के दौरे के दौरान अपर नगर आयुक्त कुलदीप पार्षद, पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद थे।

एनर्जी प्लांट के एमडी ने बताया कि, फिलहाल प्लांट की क्षमता 10 मेगावाट तक की है दिसंबर 2021 में क्षमता 60 मेगावाट तक पहुंच जाएगी अब मेरठ में बिजली की कमी नहीं होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...